राजनीतिसम्मान

*सिवान स्थित आश्रम में कमलेश चौबे ने कैबिनेट मंत्री का किया जोरदार स्वागत*

जनाधार न्यूज़ 21/07/2024-

सिवान के दखिन टोला मुहल्ले में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पहुंचें। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
सिवान शहर के दखिन टोला स्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश चौबे के आश्रम पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा नेता राहुल तिवारी, शर्मानंद राम पहुंचें। आश्रम पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश चौबे और इरशाद अली के द्वारा बुके देकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

आश्रम पहुंचने के बाद कैबिनेट मंत्री मंगल पांडेय खुश नजर आए।
कैबिनेट मंत्री ने कमलेश चौबे द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए किये जा रहे सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना की और भविष्य में किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता के लिए सदैव मदद करने का भरोसा दिया और कहा कि समाज सेवा करने से मन को शांति मिलती है। वे लोग जो सेवा के माध्यम से सहयोग प्राप्त करते हैं उनका जीवन जीने के लिए प्रेरणा मिलता है। प्रत्येक व्यक्ति को समय निकाल कर नीचले तबके को सहयोग सेवा के माध्यम से उनका सहयोग कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील चौबे, अफजल अली, मुन्ना अली, बबलू सिंह के साथ दर्जनों लोग उपस्थित होकर मंत्री मंगल पांडेय का स्वागत किया।

सिवान स्थित आश्रम में कमलेश चौबे द्वारा कैबिनेट मंत्री का स्वागत।

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग-दो पत्थरों की कहानी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *