ऋषिकेश– बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंद और असहाय लोगों के मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। इसी सिलसिले में देवभूमि वरिष्ठ जन कल्याण समिति गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया गया।
गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भीषण ठंड में कंबल उपलब्ध कराने का कार्य संरक्षक डॉक्टर हरीश ढींगड़ा एवं अध्यक्ष एसपी अग्रवाल सक्रियता से जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ न कुछ करते हैं। पिछले साल भी सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण कर ठंडी से राहत के लिए उपाय किए गए थे और इसी कड़ी में इस वर्ष भी देवभूमि वरिष्ठ जन कल्याण समिति द्वारा कंबल वितरण का पहल कर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो कि अत्यंत सराहनीय कार्य है और इस तरह का कार्य समाज के सभी लोगों को सोचना और करना चाहिए।
संरक्षक डॉक्टर हरीश ढींगरा ने कहा कि ठंड में जरुरतमंदों को गरम वस्त्र मिल जाए तो मानो जिंदगी मिलती है। इसलिए हमारी देवभूमि जनकल्याण समिति परिवार ने आज 200 लोगों को कंबल वितरित किए हैं।
इस अवसर पर अधयक्ष एस पी अग्रवाल ने कहा कि किसी गरीब को उसकी जरूरत की वस्तु देकर हमें आत्मिक शान्ति मिलती है तथा सुख का अहसास होता है। वो अकल्पनीय है। हम सबको अपने से निचले स्तर के लोगों को मदद करने का हरसंभव, सदैव निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश मुद्गल, नरेंद्र दीक्षित, नरेश गर्ग, ओमप्रकाश मुल्तानी, डॉक्टर विजय गुप्ता, सरदार हरीचरण सिंह, अशोक गोस्वामी, बाबूराम अग्रवाल, मदन वालिया, हरीश आनंद, चंद्रमोहन नारंग, हरीश तोमर, चंद्रपाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।