उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश- स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक बाबा काली कमली वाले 108 स्वामी आत्म प्रकाश जी का 94 वां ब्रह्म निर्वाणोत्सव का विधिवत हुआ शुभारंभ

जनाधार न्यूज़, ऋषिकेश-श्री 108 बाबा काली कमली वाले स्वामी आत्म प्रकाश जी महाराज संस्थापक स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट का 94 वां ब्रह्मनिर्विणोत्सव आज विधिवत श्री रामायण पाठ एवं पूजा के साथ दिव्य शुभारंभ हो गया।

स्वर्गआश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक रिटा.कर्नल विनय कृष्णकांत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार 3 मार्च 2023 से समाधि परिसर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ जो कि शनिवार 4 मार्च 2023 समाधि परिसर में ही संपन्न होगा। इसके साथ ही सुबह भोग रामायण पाठ एवं हवन पूजन के साथ प्राचीन गद्दी से भव्य शोभा यात्रा निकाला जाएगा।

शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद अन्न क्षेत्र परिसर में साधु-संतों भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

शाम को विभिन्न संतों का सत्संग हॉल में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी जिसमें अनेकों संत अपने मुखारविंद से बाबा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयेश कुमार झा, रुदल यादव, कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी, अनूप कोठियाल, शैलेंद्र बडोनी, राजेंद्र प्रसाद चमोली, कृष्ण गोपाल, अजय त्रिपाठी सहित तमाम लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *