Home धर्म-कर्म *आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- जीवन का आनंद*

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- जीवन का आनंद*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 अक्टूबर 2023 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

*Whatsapp*
https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

2️⃣6️⃣❗1️⃣0️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! जीवन का आनंद !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

बहुत समय पहले की बात है। जब सिकंदर अपने शक्ति के बल पर दुनिया भर में राज करने लगा था वह अपनी शक्ति पर इतना गुमान करने लगा था कि अब वह अमर होना चाहता था। उसने पता लगाया कि कहीं ऐसा जल है जिसे पीने से व्यक्ति अमर हो सकता है।

देश-दुनिया में भटकने के बाद आखिरकार सिकंदर ने उस जगह को खोज लिया जहां पर उसे अमृत प्राप्त हो सकता था। वह एक पुरानी गुफा थी, जहां पर कोई आता जाता नहीं था।

देखने में वह बहुत डरावनी लग रही थी, लेकिन सिकंदर ने एक जोर से सांस ली और गुफा में प्रवेश कर गया। वहां पर उसने देखा कि गुफा के अंदर एक अमृत का झरना बह रहा है।

उसने जल पीने के लिए हाथ ही बढ़ाया था कि एक कौवे की आवाज आई। कौवा गुफा के अंदर ही बैठा था। कौवा जोर से बोला ठहर, रुक जा, यह भूल मत करना। सिकंदर ने कौवे की तरफ देखा। वह बड़ी ही दयनीय अवस्था में था, पंख झड़ गए थे, पंजे गिर गए थे, वह अंधा भी हो गया था। बस कंकाल मात्र ही शेष रह गया था।

सिकंदर ने कहा तू कौन होता है मुझे रोकने वाला…? मैं पूरी दुनिया को जीत सकता हूं तो यह अमृत पीने से मुझे तू कैसे रोकता है? तब कौवे ने आंखों से आंसू टपकाते हुए बोला कि मैं भी अमृत की तलाश में ही इस गुफा में आया था और मैंने जल्दबाजी में अमृत पी लिया। अब मैं कभी मर नहीं सकता, पर अब मैं मरना चाहता हूं लेकिन मर नहीं सकता। देख लो मेरी हालत। कौवे की बात सुनकर सिकंदर देर तक सोचता रहा। सोचने के बाद फिर बिना अमृत पीए ही चुपचाप गुफा से बाहर वापस लौट आया।

सिकंदर समझ चुका था कि जीवन का आनंद उस समय तक ही रहता है जब तक हम उस आनंद को भोगने की स्थिति में होते हैं।

*शिक्षा:-*
जीवन में हमें हमेशा खुश रहना चाहिए। हमें कभी भी खुश रहने के लिए बड़ी सफलता या समय का इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि समय के साथ हम बूढ़े होते जाते हैं और फिर अपने जीवन का असली आनंद नहीं उठा पाते हैं।

*सदैव प्रसन्न रहिए – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*
*जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

RELATED ARTICLES

*मंत्री अग्रवाल ने ढोल नगाड़ों के बीच किया श्रीराम का राज तिलक*

जनाधार न्यूज़ ,ऋषिकेश 26 अक्टूबर 2023- 1955 से स्थापित सुभाष बनखण्डी श्रीरामलीला में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल...

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग -मेहनत का फल*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *25 अक्टूबर 2023 , बुधवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,...

*ऋषिकेश – ब्रह्मचारी चंद्र बल्लभ शास्त्री ने लिया संन्यास*

जनाधार न्यूज़ 24 अक्टूबर 2023 चंद्रेश्वर नगर स्थित ईशा इंटरनेशनल आश्रम में सन्यास दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

*Seven-day free educational tour started from Shri Bharat Mandir Jhanda Chowk today*

Janadhar News Rishikesh,(Report -ANURAG TIWARI) On 20 November 2023, Nandini Foundation Rishikesh organized a seven-day free educational tour for the poor students of various...

*Govardhan Puja was celebrated with great pomp at Shri Jairam Annakshetra*

Janadhar News (Anurag Tiwari) Rishikesh 14 November 2023. Govardhan Puja was celebrated with great pomp at Shri Jairam Annakshetra. On this occasion,...

*Chief Minister Pushkar Singh Dhami worshiped cow on Govardhan Puja*

Janadhar News, 14/11/2023- Chief Minister Pushkar Singh Dhami worshiped cows at the Chief Minister's residence on the occasion of Govardhan Puja. During the puja,...

*Lions Club Rishikesh Divine distributed prizes to the winners of the lucky draw in Diwali fair*

Janadhar News , reports Anurag Tiwari,Rishikesh 10/11/2023- The club distributed prizes to the winners of the lucky draw in the grand and spectacular...

*Maharaj wished the people of the state on State Foundation Day*

Janadhar News (Anurag Tiwari) November 08, 2023. Dehradun. State Public Works, Tourism, Irrigation, Panchayati Raj, Rural Works, Water Resources, Endowments and Culture Minister...

*Uttarakhand became a state due to the struggles of the agitators and the martyrdom of the martyrs-Anita Mamgai*

Janadhar News(Anurag Tiwari) 09/11/2023- Rishikesh- On the anniversary of the State Foundation Day in Tirthanagari, Mayor Anita Mamgai remembered the martyred agitators...

*Rishikesh – Many programs held at Vidya Mandir on Uttarakhand State Foundation Day*

By Anurag Tiwari - Janadhar News Rishikesh 09/11/2023 - A felicitation program was organized on the State Foundation Day in the Vivekananda Yoga Auditorium of...

*Minister Aggarwal distributed relief amount checks to 129 disaster affected people in Miranagar*

Janadhar News, Rishikesh 07 November 2023 By-Anurag Tiwari - Regional MLA and Cabinet Minister Dr. Premchand Aggarwal distributed relief checks of about Rs 03...

*Rishikesh -6 day historical cultural tour for Students by Nandini Foundation Rishikesh will start from 20th November 2023*

Janadhar News, Rishikesh, By-anurag Tiwari - On 6 November 2023, Nandini Foundation Rishikesh is organizing a 6-day educational tour to study historical...

*हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के मध्य नजर छात्र छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए विद्या मंदिर परिवार ने अभिभावकों के साथ...

जनाधार न्यूज़ ऋषिकेश,5 नवंबर 2023 दिन रविवार ऋषिकेश- आवास विकास विवेकानंद योग सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत व पूर्व प्रधानाचार्य...