उत्तराखंडऋषिकेश

*”एक पेड़ मां के नाम” की श्रृंखला में गोविंद नगर बस्ती में हरेला पर्व पर किया फलदार पौधारोपण*

जनाधार न्यूज़ ऋषिकेश- 16/07/2024-

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष राजीव कालरा के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” की श्रृंखला में गोविंद नगर में हरेला पर्व पर पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर राजीव कालरा ने कहा कि पेड़ हम मनुष्यों के साथ-साथ सभी जीव जंतुओं को जीवन दायिनी प्राणवायु प्रदान करते है। बिना आक्सीजन के जीवन टिक पाना असंभव हे। हम पानी और भोजन के बगैर कुछ दिनो तक ज़िंदा रह सकते हे, मगर बिना प्राणवायु के बगैर कुछ पल में ही हमारी मृत्यु निश्च्चित है। कुछ दशकों पहले तक मनुष्य के जीवन का आधार सिर्फ वृक्ष ही हुआ करते थे,भूतकाल में पेड़ से मनुष्य को भोजन तो प्राप्त होता ही था, साथ में वस्त्र, दवाईयां, घर, और अग्नि सभी जीवन जीने के लिए लगनेवाली वस्तुएं मनुष्य पेड़ से ही प्राप्त करता था।

भूतकाल में वृक्ष की भूमिका कुछ ऐसी थी के फल ही भोजन था, पेड़ के पत्तो से आवास उनका रहने का घर या झोपड़ी तैयार करते थे। तथा उष्ण और खाना पकाने के लिए एक जरिया लकड़ी ही थी, प्राचीन काल से ही मनुष्य जाति जड़ी – बूटियों का इस्तेमाल भी अच्छी तरह जानती है, और वे भी मुख्य स्त्रोत पेड़ से ही प्राप्त करते है। इसलिए भूतकाल के मनुष्य को वन मानव भी कहते हे।

पेड़ लगाने के महत्व पर बार-बार जोर दिया गया है। इसका कारण यह है कि वे कई लाभ प्रदान करते हैं। पेड़ लगाने का एक मुख्य लाभ यह है कि वे हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऑक्सीजन की उपस्थिति के बिना जीवित प्राणियों का अस्तित्व संभव नहीं है। पेड़ लगाना भी आवश्यक है क्योंकि उनमें हानिकारक गैसों को अवशोषित करने की शक्ति होती है। कार्बन मोनो-ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों और वाहनों और उद्योगों द्वारा उत्सर्जित धुएं के कारण बढ़ते प्रदूषण को पेड़ों की उपस्थिति के कारण काफी हद तक नियंत्रित और शुद्ध किया जाता है।

पेड़ पक्षियों और जानवरों को भी आश्रय प्रदान करते हैं। गर्म गर्मी के दिन, वे चिलचिलाती धूप से भी यात्रियों को राहत प्रदान करते हैं। पेड़ हमारे ग्रह को रहने लायक बनाते हैं। लेकिन भले ही पेड़ कई लाभ प्रदान करते हैं और हम उनके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते, हम विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए तीव्र गति से उन्हें काट रहे हैं।

इस अवसर पर राजू जाटव, लक्ष्मी गुर्जर, राजकुमार गुर्जर, लोकेंद्र कुमार सक्सेना, शांति देवी ,पवन कुमार , सुकन्या देवी ,रविराज ,रोहित कुमार ,खुशी अक्षय, गीता वाल्मीकि, निशा वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *